Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641     Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 1 (January-February 2026) Submit your research before last 3 days of February to publish your research paper in the issue of January-February.

प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षकों में तनाव का अध्ययन

Author(s) Dr. Deepak Jain
Country India
Abstract शिक्षक पेशे में तनाव एक आम समस्या बन गई है। विशेष रूप से प्राथमिक स्तर पर कार्यरत महिला शिक्षक अनेक जिम्मेदारियों, शैक्षिक कार्यभार और सामाजिक दायित्वों के बीच तनाव का सामना करती हैं। यह अध्ययन बागपत जनपद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षकों में तनाव के स्तर, इसके कारण और प्रभाव का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया। अध्ययन के लिए 100 महिला शिक्षकों का चयन किया गया। डेटा संग्रह के लिए लिकर्ट स्केल आधारित प्रश्नावली का उपयोग किया गया, जिसमें 30 वस्तुएँ शामिल थीं। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि अधिकांश महिला शिक्षकों में तनाव का स्तर मध्यम से उच्च श्रेणी में है। कार्यभार, परिवारिक जिम्मेदारियाँ और सामाजिक अपेक्षाएँ तनाव के प्रमुख कारण पाए गए। अनुभव, आयु और प्रशिक्षण के आधार पर तनाव में भिन्नता देखी गई।अध्ययन से यह सुझाव मिलता है कि महिला शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम, काउंसलिंग सुविधाएँ और समय प्रबंधन प्रशिक्षण आवश्यक हैं।
Keywords तनाव
Published In Volume 6, Issue 1, January-February 2025
Published On 2025-02-06

Share this