Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641     Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

कटिहार जिले में जनसंख्या वृद्धि एवं उसके स्थानिक प्रतिरूपों का विश्लेषण - एक भौगोलिक अध्ययन

Author(s) शुभ्रा गर्ग, डॉ अनिरुद्ध कुमार
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध पत्र में कटिहार जिले में 2001 से 2011 के मध्य जनसंख्या वृद्धि एवं उसके स्थानिक प्रतिरूपों का प्रखंडवार विश्लेषण किया गया है। अध्ययन पूर्णतः भारत की जनगणना 2001 एवं 2011 के द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है। विश्लेषण के लिए दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर, जनसंख्या घनत्व तथा ग्रामीण-शहरी जनसंख्या संरचना जैसे सूचकों का प्रयोग किया गया है। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि जिले में जनसंख्या वृद्धि सार्वत्रिक होने के बावजूद इसकी तीव्रता प्रखंडों में समान नहीं रही। कटिहार सदर एवं कुछ अन्य प्रखंडों में उच्च जनसंख्या वृद्धि, अधिक घनत्व तथा शहरी जनसंख्या के बढ़ते अनुपात के कारण स्पष्ट जनसंख्या संकेंद्रण देखा गया, जबकि कुरसेला, आजमनगर एवं मनसाही जैसे प्रखंड अपेक्षाकृत कम घनत्व एवं ग्रामीण प्रभुत्व वाले बने रहे। यह स्थिति जिले में केंद्र-परिधि आधारित विकास प्रतिरूप एवं क्षेत्रीय असमानताओं को उजागर करती है। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि जनसंख्या वृद्धि केवल प्राकृतिक कारकों का परिणाम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक-आर्थिक अवसरों, शहरी आकर्षण एवं विकास स्तर से गहराई से जुड़ी हुई है। निष्कर्षतः, यह शोध संतुलित क्षेत्रीय नियोजन, प्रखंड-विशिष्ट विकास रणनीतियों तथा भविष्य की जनसंख्या नीति के निर्माण हेतु एक उपयोगी आधार प्रदान करता है।
Keywords जनसंख्या वृद्धि, स्थानिक प्रतिरूप, जनसंख्या घनत्व, ग्रामीण-शहरी संरचना, कटिहार जिला
Published In Volume 6, Issue 6, November-December 2025
Published On 2025-12-31
DOI https://doi.org/10.63363/aijfr.2025.v06i06.2828

Share this