Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641     Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

वंचित समुदायों के सतत विकास में मध्यप्रदेश पर्यटन की भूमिका

Author(s) निर्मला त्रिपाठी, डॉ॰ राकेश कुमार
Country India
Abstract यह शोध पत्र मध्य प्रदेश राज्य के वंचित और आदिवासी समुदायों के सतत विकास में पर्यटन क्षेत्र की बहुआयामी भूमिका का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। पर्यटन न केवल प्रदेश की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख स्रोत है, अपितु आदिवासी व अन्य वंचित समूहों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुआ है। पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में स्थाई सुधार हुआ है, इसके अतिरिक्त, पर्यटन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण तथा कौशल विकास कार्यक्रमों ने इन समुदायों के सामाजिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।सांस्कृतिक संरक्षण के दृष्टिकोण से, पर्यटन ने आदिवासी परंपराओं, जीवन शैली एवं हस्तशिल्प को जीवित रखने और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पर्यटन आधारित गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन की दिशा में भी प्रोत्साहन प्रदान करती हैं, जो सतत विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। यह शोध मध्य प्रदेश में पर्यटन से जुड़े विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी पहलों, नीतिगत संरचनाओं, और स्थानीय हितधारकों की भागीदारी का समेकित मूल्यांकन करता है। साथ ही, पर्यटन के माध्यम से वंचित वर्ग के सतत सामुदायिक विकास की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति के साथ-साथ उनसे जुड़ी चुनौतियों जैसे अवसंरचनात्मक सीमाएं, पर्यावरणीय दबाव एवं सामाजिक असमानताओं का भी वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करता है।अतः यह शोध पर्यटन को सामाजिक-आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण उपकरण मानता है, जो मध्य प्रदेश के वंचित समुदायों के कौशल सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, सांस्कृतिक संरक्षण और जीवन स्तर में सुधार के कारण सतत विकास की राह को सरल एवं संभव बनाता है। इस शोध पत्र में स्थानीय सरकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया है, जो क्षेत्रीय विकास को और सशक्त बनाने हेतु आवश्यक हैं।
Published In Volume 7, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-07

Share this