Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641   •   Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

आदिवासी छात्राओं की कैरियर प्राथमिकता का अध्ययन

Author(s) डॉ. चिंतामनी राजपूत
Country India
Abstract कैरियर प्राथमिकता किसी भी छात्रा के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य को आकार देने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है। विशेष रूप से आदिवासी छात्राओं की कैरियर प्राथमिकताएँ अनेक स्तरों पर प्रभावों का परिणाम होती हैं, जिनमें सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना, पारिवारिक अपेक्षाएँ, लैंगिक भूमिकाएँ, शैक्षिक अवसरों की उपलब्धता तथा आत्म-धारणा प्रमुख हैं। भारतीय संदर्भ में आदिवासी छात्राएँ ऐतिहासिक रूप से सामाजिक वंचना, शैक्षिक असमानता तथा लैंगिक भेदभाव का सामना करती रही हैं (नांबिस्सन, 2016)। यद्यपि शिक्षा के विस्तार और नीतिगत हस्तक्षेपों से उनकी विद्यालयी भागीदारी में वृद्धि हुई है, तथापि उनके कैरियर चयन अभी भी सीमित और पारंपरिक बने हुए हैं (एक्सा, 2019)। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य आदिवासी छात्राओं की कैरियर प्राथमिकताओं का विस्तृत अध्ययन करना तथा उन सामाजिक, शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक कारकों की पहचान करना है जो इन प्राथमिकताओं को प्रभावित करते हैं। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति अपनाई गई। निष्कर्ष दर्शाते हैं कि अधिकांश आदिवासी छात्राएँ सुरक्षित, सामाजिक रूप से स्वीकार्य एवं सेवा-उन्मुख कैरियरों को प्राथमिकता देती हैं। अध्ययन के निष्कर्ष शैक्षिक नियोजन, कैरियर मार्गदर्शन और समावेशी नीति निर्माण के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
Keywords आदिवासी छात्राएँ, कैरियर प्राथमिकता, लैंगिक अध्ययन, व्यावसायिक आकांक्षा, सामाजिक समावेशन
Published In Volume 7, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-08

Share this