Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641     Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

सिहोर ज़िले में कथोतिया जनजाति की पारंपरिक स्वास्थ्य और पोषण प्रणाली: सततता और परिवर्तन

Author(s) अंजली मिश्रा, डॉ. हुदा फैज़
Country India
Abstract यह शोध-पत्र मध्य प्रदेश के सिहोर ज़िले में निवासरत कथोतिया जनजाति की पारंपरिक स्वास्थ्य और पोषण प्रणाली का गहन अध्ययन प्रस्तुत करता है। यह जनजातीय समुदाय लंबे समय से प्रकृति-आधारित चिकित्सा, पारंपरिक आहार, और आध्यात्मिक उपचार विधियों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में सक्षम रहा है। समुदाय की पारंपरिक प्रणाली में औषधीय पौधों, मौसमी और स्थानीय खाद्य पदार्थों, अनुष्ठानों एवं विश्वास-आधारित उपचार प्रक्रियाओं की विशेष भूमिका रही है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी संतुलित रखती हैं।
हालांकि, वैश्वीकरण, बाज़ारवाद, सरकारी हस्तक्षेप और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की पहुँच के चलते इस पारंपरिक ज्ञान-तंत्र में धीरे-धीरे परिवर्तन देखा जा रहा है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी में पारंपरिक प्रथाओं के प्रति घटती रुचि और आधुनिक जीवनशैली की ओर झुकाव चिंता का विषय है। स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के साथ-साथ सरकारी पोषण योजनाएँ स्थानीय आवश्यकताओं और सांस्कृतिक संदर्भों से मेल नहीं खा रहीं, जिससे पारंपरिक प्रणाली का क्षरण हो रहा है।
Published In Volume 7, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-08

Share this