Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641     Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 4 (July-August 2026) Submit your research before last 3 days of August to publish your research paper in the issue of July-August.

“नई शिक्षा नीति 2020 में बहुविषयक शिक्षा का महत्व"

Author(s) Dr. GEETA PANT
Country India
Abstract राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक एवं परिवर्तनकारी सुधारों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।इस नीति का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला, कौशल-आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना है।नई शिक्षानीति 2020 में बहुविषयक (Multidisciplinary) शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के ज्ञान एवं कौशलों का एकीकृत अध्ययन करने का अवसर प्रदान किया जाताहै ।यह दृष्टिकोण विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता, नवाचार तथा व्यावसायिक दक्षताओं के विकास में सहायक सिद्ध होता है।
प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य नई शिक्षानीति 2020 में बहुविषयक शिक्षा की अवधारणा, आवश्यकता, महत्व तथा इसके संभावित प्रभावों का विश्लेषण करना है।अध्ययन में द्वितीयक स्रोतों जैसे शोध-पत्रों, पुस्तकों, सरकारी रिपोर्टों तथा राष्ट्रीय शिक्षानीति 2020 के दस्तावेजों का उपयोग किया गया है।अध्ययन से ज्ञात होता है कि बहुविषयक शिक्षा विद्यार्थियों को किसी एक विषय तक सीमित न रखकर व्यापक ज्ञान एवं विविध कौशल प्रदान करती है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता, अनुसंधान अभिरुचि तथा समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है।साथ ही, यह शिक्षा प्रणाली उच्चशिक्षा संस्थानों में नवाचार एवं अनुसंधान संस्कृति को भी प्रोत्साहित करती है।
यद्यपि बहुविषयक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन में संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी तथा संस्थागत संरचना जैसी चुनौतियाँ विद्यमान हैं, तथापि यह भारतीय शिक्षाप्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्णप हल है।अतःनिष्कर्षतःकहा जा सकता है कि बहुविषयक शिक्षा नई शिक्षानीति 2020 का एक प्रमुख स्तंभ है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Keywords नईशिक्षानीति 2020, बहुविषयक शिक्षा, उच्चशिक्षा, कौशल विकास, समग्र विकास, रोजगार क्षमता।
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 3, May-June 2026
Published On 2026-06-30

Share this