Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641   •   Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

निरंकारी महिलाओं की प्रस्थिति: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन।

Author(s) ललिता कश्यप, प्रोफेसर हेमेन्द्र सिंह
Country India
Abstract निरंकारी आंदोलन से सलंग्नित महिलाओं की प्रस्थिति में परिवर्तन के अध्ययन पर यह शोध पत्र आधारित है। वैदिक काल से आधुनिक काल तक की अवधि में भारत के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक तथा धार्मिक परिदृश्य में अनेक परिवर्तन दृष्टिगोचर हुए हैं और इस परिवर्तन के प्रभाव से महिलाएं भी अछूती नहीं रही है। समाज में महिलाओं की जो स्थिति हमें वर्तमान में देखने को मिलती है वह उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता एवं कौशल के बल पर ही अर्जित की है किंतु पुरुष प्रधान समाज होने के कारण आज भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं तथा समाज में महिलाओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। अग्रवाल बिना, बत्रा सुदेश, घनश्याम शाह इत्यादि समाजशास्त्रियों के अनुसार महिलाओं के ऊपर हुए और हो रहे अत्याचारों अपेक्षापूर्ण व्यवहार एवं उनके दमन को रोकने के लिए, महिलाओं के पुनर्स्थापना एवं महिलाओं की दशा में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं किंतु अभी भी महिलाओं की स्थिति निम्नतर ही देखने को मिलती है।
जौली सुरजीत कौर, सिद्वार्थ रंजन, कविता रानी, द्वारा निरंकारी मिशन पर लिखे गये शोध ग्रंथ को दृृष्टिगत करने के उपरांत तथा निरंकारियों द्वारा आयेजित सभाओं (सत्संग) में जाने तथा निरंकारी महिलाओं से वार्तालाप से प्रतीत होता है कि निरंकारी महिलाओं की प्रस्थिति में व्यापक सुधार हो रहा है। जिससे यह पता चलता है कि निरंकारियों में महिलाओं के प्रति कितना आदर एवं सम्मान है साथ ही यह भी कि निरंकारी संसार में महिलाओं कोे कितना उच्च स्थान प्राप्त है।
अब मेरा उद््देश्य यह है कि रामपुर जिले की 300 निरंकारी महिलाओं पर विस्तृृत अध्ययन करूँ जिससे जो अध्ययन मैंने किया है वो स्थापित हो सके और महिलाओं की वर्तमान प्रस्थिति के संदर्भ में निष्कर्ष प्राप्त हो सके।
Keywords निरंकारी, महिलाओं की प्रस्थिति, धर्मिक आंदोलन
Field Sociology
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2026
Published On 2026-08-21

Share this