Advanced International Journal for Research

E-ISSN: 3048-7641   •   Impact Factor: 9.11

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

Varanasi Ke Hathkargha Bunkaro Me Digital Adhunikata Ek Samajshashtriy Adhyayan

Author(s) Ms. ANKITA DEEP, Prof. Dr. RITU GHOSH
Country India
Abstract सार
भारतीय समाज की सांस्कृतिक संरचना में हस्तकला एवं हथकरघा उद्योग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह उद्योग न केवल आर्थिक आजीविका का स्रोत है, बल्कि यह सामाजिक पहचान, पारिवारिक ज्ञान और सांस्कृतिक निरंतरता का भी प्रमुख आधार है। वर्तमान समय में डिजिटल आधुनिकता के विस्तार ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन उत्पन्न किए हैं। एक ओर डिजिटल प्लेटफार्म नए बाजार अवसर प्रदान कर रहा है, तो दूसरी ओर पारंपरिक ज्ञान, कौशल और सांस्कृतिक मूल्यों पर दबाव भी उत्पन्न हो रहा है। यह अध्ययन हथकरघा बुनकरों पर डिजिटल आधुनिकता के प्रभाव को समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से समझने का एक प्रयास है। अध्ययन में द्वितीय स्रोतों जैसे सरकारी दस्तावेज शोध लेख, थीसिस रिपोर्ट और समाचार पत्र पत्रिकाओं का उपयोग करते हुए यह समझने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार डिजिटल परिवर्तन बुनकरों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को प्रभावित कर रहा है तथा वह इन परिवर्तनों के साथ किस प्रकार सामंजस्य स्थापित कर रहे हैं। विश्लेषण से यह स्पष्ट होता हे कि डिजिटल आधुनिकता के संदर्भ में बुनकर समुदाय की स्थिति संक्रमणशील तथा पिछड़ी हुई प्रतीत होती है और अब भी बुनकर समुदाय आर्थिक संकट, सामाजिक असुरक्षा और डिजिटल पिछड़ेपन के त्रिकोण में फंसा हुआ है। इस सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने के लिए केवल डिजिटल अधिसंरचना की नहीं बल्कि सरकारी नीतिगत हस्तक्षेप, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था और बुनकर केंद्रित नैतिक ढांचा भी आवश्यक है। इसीलिए हथकरघा बुनकरों और इस कला के समावेशी विकास के लिए जागरूकता कार्यक्रम और डिजिटल प्रशिक्षण की आवश्यकता है, जो इन्हें उनके अधिकारों से अवगत करा सके और समाज की वास्तविक जरूरत के आधार पर इनका विकास सुनिश्चित कर सके।
.
Keywords .डिजिटल आधुनिकता, हथकरघा बुनकर, समावेशी विकास, डिजिटल प्रशिक्षण, सांस्कृतिक निरंतरता।
Field Sociology
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-10-14

Share this